Multibagger Stocks: भारत का स्मॉलकैप सेक्टर तेजी से उछाल दिखा रहा है। कई शेयरों ने अप्रैल में 99% तक का शानदार रिटर्न दिया है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स इस महीने अब तक लगभग 15% चढ़ चुका है। जबकि निफ्टी 50 पर विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आइए, इस महीने के टॉप 10 परफॉर्मर शेयरों पर नजर डालते हैं।