Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार दोपहर सोना 0.26 फीसदी या 390 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.72 फीसदी या 4,272 रुपये की गिरावट के साथ 2,44,092 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
