US Green Card News: अमेरिका में नौकरी करने और ग्रीन कार्ड के जरिए स्थायी रूप से बसने का सपना देख रहे भारतीय IT प्रोफेशनल्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी सरकार ने Cognizant, Infosys, TCS, Wipro, HCL और Capgemini जैसी बड़ी आईटी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया से जुड़े एक अहम कार्यक्रम से सस्पेंड करने की घोषणा की है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि कुछ कंपनियों ने विदेशी कर्मचारियों को नौकरी देने में गड़बड़ी की और इससे अमेरिकी कामगारों के रोजगार के अवसर प्रभावित हुए। इस पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आ गया है। भारत सरकार का कहना है कि भारतीय कामगारों से अमेरिका को काफी फायदा होता है।