Rohit Sharma on 2023 World Cup Final: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 19 नवंबर 2023 की तारीख आज भी किसी बुरे सपने से कम नहीं है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह गई। इस हार ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ा। खिलाड़ियों के लिए भी इस दर्द से उबरना आसान नहीं था।