Adani Group Share Price: अडानी ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी का आज जन्मदिन है। वे 64 साल के हो गए हैं। साथ ही आज अडानी ग्रुप की एनुअल जनरल मीटिंग भी हो रही है। ग्रुप के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज में भी आज अच्छी-खासी खरीदारी देखी जा रही है। इस बीच गौतम अडानी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में अडानी पर फ्रॉड केस चार्जेज हटाए जाने से पहले ट्रंप जूनियर की गौतम अडानी के साथ बैठक हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह अनडिस्क्लोज मीटिंग अहमदाबाद में हुई थी।