Why Stock Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 1.16 फीसदी या 893 अंक गिरकर 76,200 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 28 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.16 फीसदी या 278 अंक गिरकर 23,824 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1.30 फीसदी गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 2.23 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। आज आई इस गिरावट से निवेशकों को एक दिन में ही 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है।

You missed