उदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र के रोडगा गांव में एक खदान में भरे पानी में मां और बेटी शव संदिग्ध हालत में तैरते मिले। आसपास किसी ग्रामीण ने शव तैरते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को खदान में भरे पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने कुराबड़ हॉस्पिटल मोर्चरी में शव रखवाए हैं। एएसआई सुखदेव ने बताया कि मृतक की पहचान लोगरी(40) पत्नी भूरा मीणा निवासी जावद मनेला सलूंबर, कंकु(12) पुत्री भूरा मीणा के रूप में हुई है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उठ रहे सवाल, हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं लेकिन पुलिस जांच पूरी होने तक कुछ नहीं बता रही। पहला सवाल ये है कि मृतक के निवास जावद से घटना स्थल रोडगा गांव की दूरी करीब 4 किमी है। ऐसे में दोनों मां-बेटी ​यहां किसलिए और क्यों आईं। संभावना ये भी जताई जा रही है कि दोनों नहाने के लिए पहुंची। बेटी को बचाते हुए मां भी डूब गई होगी। वहीं अन्य घटना भी घटित हो सकती है। पुलिस इन सभी एंगलों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

You missed