उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक नाव हादसे लापता फाजिल्का के जलालाबाद के पंकज मलहोत्रा शव हादसे के 6 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। उसका शव घटना स्थल से काफी दूर मिला शव को नदी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इसके बाद उसे जलालाबाद भेजा जाएगा । उसके शव के कल घर आने की उम्मीद है। मथुरा जिले के वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ। यहां केशी घाट के पास एक स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालु लापता हो गए। इनमें कई लोगों की डूबने से मौत हो गई। हालांकि कुछ लोगों को सुरक्षित भी बचा लिया गया। वहीं कुछ लोग लापता हो गए थे। इनमें जलालाबाद का रहने वाला पंकज मल्होत्रा भी था । मौसा-मौसी के साथ मथुरा गया था पंकज दरअसल जलालाबाद के अग्रवाल कॉलोनी का रहने वाला पंकज मल्होत्रा जो दो बच्चों का पिता था और दो बहनों का इकलौता भाई था । वह जगराओं के रहने वाला अपने मौसा मौसी के साथ मथुरा गया था। जहां हादसे के दौरान वह लापता हो गया था। 7 किमी दूर झाडि़यों में मिला शव अब बताया जा रहा है आज 6 दिन बाद पंकज का शव मिल गया है। बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह से करीब 7 किलोमीटर दूर झाड़ियों से पंकज मल्होत्रा का शव उस वक्त मिला जब नदी में कलाली होने के चलते शव वाहन फंस गया । और बदबू आने लगी। जिसके शव को एनडीआरएफ की टीमों ने निकाल लिया है और वृंदावन के अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया गया है ।

You missed