बूंदी पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब और जुए के खिलाफ अभियान चलाया है। सदर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में ग्राम कांजरी सिलोर रोड पर जुआ खेलते हुए शिवशंकर प्रजापत निवासी छत्रपुरा, नरेश मीणा निवासी कांजरी सिलोर और दयाल उर्फ बबलू खाती निवासी बड़ोदिया, हिण्डोली को पकड़ा गया। मौके से 13 हजार 280 रुपए की जुआ राशि जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई सिलोर रोड पर अडाणी फैक्ट्री के आगे हुई। यहां से चोथमल गुर्जर (45) निवासी छत्रपुरा को अवैध देसी शराब बेचने की फिराक में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 74 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर एडिशनल एसपी संजय सिंह चम्पावत और डीएसपी अनिल जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में चलाया गया।
