प्रतापगढ़ में जाजली से बेड़मा जा रही एक कार सोमवार दोपहर नीलगाय सामने आने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। कार में राजकीय माध्यमिक विद्यालय चूपना के प्रधानाचार्य विनोद पहाड़िया सवार थे। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। नीलगाय सामने आने से बिगड़ा संतुलन जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य विनोद पहाड़िया स्कूल के काम से कार में सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में अचानक नीलगाय सामने आ गई। इसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे वाहनों को बचाने की कोशिश में चालक कार पर संतुलन खो बैठा। इससे कार सड़क किनारे खेत में उतर गई। पुलिस ने कार को खेत से निकलवाया घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को खेत से बाहर निकलवाया। हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।