फाजिल्का जिले के जलालाबाद श्री मुक्तसर साहिब हाईवे पर गांव घांगा के नजदीक सड़क हादसा हुआ है । बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर एक बुजुर्ग महिला अपने नाती के साथ श्री मुक्तसर साहिब जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी । हादसे में उसके नाती की मौत हो गई । जबकि महिला घायल हुई है । जिसे इलाज के लिए पुलिस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । स्थानीय लोगों ने कैंटर ड्राइवर को मौके पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंचा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
जानकारी देते हुए घायल महिला कश्मीर कौर ने बताया कि वह जलालाबाद के गांव सुखेरा के रहने वाले है । वह अपनी साइड बाइक पर सवार होकर अपने दोहते गौरव के साथ श्री मुक्तसर साहिब जा रहे थे । इस दौरान जब वह गांव गंगा के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में सामने से आ रहे कैंटर ड्राइवर ने उनमें टक्कर मार दी । बाइक सवार युवक की मौत हादसा इतना भयानक था कि हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि महिला घायल हो गई जिसे इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । कैंटर ड्राइवर जरनैल सिंह ने बताया कि वह कैंटर में चाय पत्ती लोड कर श्री मुक्तसर साहिब से फाजिल्का जा रहा था । लोगों ने की कैंटर ड्राइवर की पिटाई इस दौरान रास्ते में अचानक कैंटर का स्टेयरिंग जाम हो गया । जिस वजह से कैंटर दूसरी साइड चला गया । हालांकि उसने गाड़ी की काबू करने का प्रयास किया लेकिन पीछे से बाइक चालक के साथ टकराने से हादसा हो गया। हादसे की जांच में जुटी पुलिस लोगों का आरोप है कि कैंटर चालक रोंग साइड आकर बाइक में टक्कर मारी है । जिस वजह से युवक की मौत हो गई । हालांकि कैंटर चालक ने भागने का प्रयास किया जिसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया । और लोगों ने छित्तर परेड भी की । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
