Gold Price Today: सोना एक बार फिर चर्चा में है। खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीयों से लेकर वहां से ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे लोगों तक, हर किसी की नजर आज के गोल्ड रेट पर टिकी हुई है। खाड़ी देशों के सोने के दाम हमेशा भारतीयों के लिए खास मायने रखते हैं। आज 8 अप्रैल 2026 को दुबई, अबू धाबी, कुवैत, सऊदी अरब, कतर और ओमान में सोने के दाम अपडेट हुए हैं। अलग-अलग ज्वेलरी ब्रांड्स के रेट में हल्का फर्क जरूर दिखा, लेकिन तस्वीर लगभग साफ है कि सोना अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
