जोधपुर के पावटा स्थित आयकर विभाग के कमरा नंबर- 18 में बुधवार को ‘आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ’ (‘ITGOA’) के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान आयकर आयुक्त-प्रथम शीला चौपड़ा ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संघ की ओर से मुख्य आयकर आयुक्त मनीषा चंद्रा का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों से जोधपुर में पहली बार संघ को कार्यालय के लिए यह भवन उपलब्ध हो सका है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने ली निष्ठा और गोपनीयता की शपथ उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत इस संघ की जोधपुर प्रांतीय शाखा के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इनमें क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में आयकर अधिकारी अजय कुमार, सचिव सुनील वैष्णव, अतिरिक्त सचिव राम किशोर सुथार और कार्यकारी सदस्य नरेंद्र सांखला ने संघ के प्रति निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आयकर अधिकारी राकेश घीया ने किया। हक के लिए हमेशा आगे रहा है संघ: सुनील वैष्णव अपने स्वागत भाषण में सचिव सुनील वैष्णव ने बताया कि यह संघ सदैव आयकर अधिकारियों के हक के लिए आगे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्तर से आह्वान आने पर जोधपुर प्रांतीय इकाई ने हमेशा अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। इस अवसर पर अरविंद कुमार गहलोत ने भी अपना संबोधन दिया। सहानुभूतिपूर्वक विचार कर निकालते हैं समाधान: शीला चोपड़ा प्रधान आयकर आयुक्त शीला चोपड़ा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह संघ हमेशा अधिकारियों के हित में कार्य करता आया है। उन्होंने प्रशासन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब भी अधिकारियों के हितों की बात प्रशासन के सामने रखी जाती है, तो उन विचारों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित समाधान निकाला जाता है। पदोन्नत अधिकारियों का किया गया विशेष स्वागत इस अवसर पर हाल ही में पदोन्नत हुए आयकर अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इनमें आयकर आयुक्त पी.आर. मिर्धा, संयुक्त आयकर आयुक्त बी.एस. माथुर, सहायक आयकर आयुक्त रतिाकांत आर्य, आयकर अधिकारी रफीक खान और गोरख राम मीणा शामिल हैं। समारोह में आयकर अधिकारी पूनाराम चौधरी, ‘आईटीईएफ’ (‘ITEF’) के अध्यक्ष अशोक सोलंकी और सचिव किस्तूर चंद जाखड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
