पाली में पारिवारि विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता के साथ मारपीट की। मारपीट की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें युवक अपने पिता से मारपीट करता नजर आ रहा है वही उसकी मां और बहन ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
रानी थाना SHO आनंद कुमार ने बताया कि रानी के चुंगी नाका के पास इटन्दरा चारणान् रोड निवासी 59 साल के चम्पालाल पुत्र रूपाराम ने रानी थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसका बेटा प्रदीप 07 अप्रेल की सुबह करीब दस बजे घर में जबरदस्ती घुसा। उस समय वह सोफे पर बैठे थे और मोबाइल देख रहे थे। गुस्से में आए प्रदीप ने मारने के इरादे से मारपीट की और गाली-गलोच की। यह देख उनकी बेटी और पत्नी ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा प्रदीप बदमाश प्रवृत्ति का है और राजनीतिक पहुंच होने की धमकियां देता है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
