दुनियाभर की टेक कंपनियों अब एक नए बदलाव के दौर से गुजर रही हैं। इस बदलाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2025 में दुनियाभर की 200 से ज्यादा टेक कंपनियों ने 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत में 2026 के अंत तक 50,000 से ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्स “साइलेंट लेऑफ” की चपेट में आ सकते हैं। यानी बिना शोर-शराबे के, चुपचाप बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। ऐसे में हर किसी के जेहन में एक ही सवाल है कि अगर नौकरी चली गई तो क्या होगा?