बिजनेस रिपोर्टर| जयपुर सप्ताहांत कारोबार सामान्य रहने से शनिवार को जयपुर मंडी में सरसों, खाद्य तेल, अनाज, चना व दाल-दलहन और चीनी के भाव स्थिर रहे। अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी 2660-2670, गेहूं दड़ा 2610-2620, मक्का लाल 2000-2400, बाजरा 2100-2300, ज्वार पीली 2800-2900, जौ लूज 2300-2400 रुपए प्रति क्विंटल। गुड़-चीनी: चीनी 4275-4520, गुड़ 4500-4600 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड। दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 5000-7000, मोठ 4000-4500, चौला 4000-4500, उड़द 5000-6500, चना जयपुर लाइन 5800-6000, मूंग मोगर 8000-10000, मूंग छिलका 8000-9200, उड़द मोगर 9000-10500, अरहर दाल 9000-9500, चना दाल मीडियम 6700-6650, चना दाल बोल्ड 7650-7700 रुपए प्रति क्विंटल। तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 7250-7255, सरसों कच्ची घाणी तेल 14600, कांडला पोर्ट पाम ऑयल 12100-12150, कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड 12350-12400, कोटा सोया रिफाइंड 12450-12500, मूंगफली तेल बीकानेर 14000-14050 रुपए प्रति क्विंटल। ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 4425-4550, ग्वारगम जोधपुर ़8650 रुपए प्रति क्विंटल।
