राज्य निर्वाचन आयोग ने चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी। जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सुकेत नगरपालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग अब नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम की घोषणाा करेगा। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक मतगणना के दौरान इन चारों निकायों के कुछ बूथों के रिजल्ट EVM में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूरी तरह से घोषित नहीं हो पाए हैं। आयोग के मुताबिक परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर कराया जाना संभव नहीं है। इसलिए आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम जोधपुर, कोटा, जयपुर और नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं। 10 बूथों पर 16 को रिपोलिंग, 17 को वोटों की गिनती राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चारों निकायों के कुल 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंग कराने के आदेश दिए हैं। सोमवार को काउंटिंग के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी। 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होगी। जयपुर नगर निगम के चार वार्ड के 5 बूथों पर रिपोलिंग जयपुर नगर निगम के वार्ड-9 के बूथ संख्या 111, वार्ड-18 के बूथ 235, वार्ड-25 के बूथ 343, वार्ड-34 के बूथ 477 और 484 पर रिपोलिंग होगी। जोधपुर के एक और कोटा के 3 वार्डों के 3 बूथों पर रिपोलिंग जोधपुर नगर निगम के वार्ड-50 के बूथ संख्या 338, नगर निगम कोटा के वार्ड-87 के बूथ-99, वार्ड-44 के बूथ-448, वार्ड-11 के बूथ-576 और सुकेत नगरपालिका के वार्ड-4 के बूथ संख्या 5 पर रिपोलिंग होगी।
… ये खबरें भी पढ़ें… 1. रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला राजस्थान के निकाय चुनाव के नतीजों का एक वाक्य में विश्लेषण करें तो भाजपा जीती है, लेकिन कांग्रेस भी बुरी तरह से नहीं हारी है। निकाय चुनाव में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर भी दिख रहा है। वैसे चुनाव संख्या के हिसाब से भाजपा 309 निकायों में से 163 में जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर आगे है। कांग्रेस 103 पर है, लेकिन ये आंकड़े अधूरी सच्चाई हैं। (पूरी खबर पढ़ें) 2. पूर्व सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत अपने वार्ड हारे:पायलट के क्षेत्र में जीती कांग्रेस; राजस्थान निकाय चुनाव में पहली बार ‘आप’ का बोर्ड 3. राजस्थान- 10 में से 4 नगर निगमों में निर्दलीय किंगमेकर:पाली-अजमेर के रिजल्ट ने चौंकाया; बीकानेर में कांग्रेस, भीलवाड़ा-उदयपुर में भाजपा बनाएगी मेयर 4. भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को 1-1 वोट मिला:सीकर में कांग्रेस-निर्दलीय समर्थक भिड़े, पत्थर फेंके; वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस जीती 5. जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार 6. भाजपा–कांग्रेस से टिकट लाए, परिवार के वोट भी नहीं मिले:कांग्रेस में पिता–पुत्र और पति–पत्नी की जोड़ी दहाई भी नहीं छू पाई, भाजपा प्रत्याशी को मिला महज एक वोट 7. BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते
