Meenu Buaji : राजस्थान के दौसा जिले की लालसोट नगर परिषद चुनाव में ‘मीनू बुआजी’ नाम से चर्चित प्रत्याशी किन्नर मीनू ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। लालसोट नगर परिषद चुनावों में चर्चित वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी मीनू किन्नर ने जीत दर्ज की है। क्षेत्र में बुआजी के नाम से प्रसिद्ध मीनू जिले की पहली किन्नर पार्षद होंगी। अब वे नगर परिषद में पहुंचकर आमजन के मुद्दे उठाएंगी।