जयपुर | नीदरलैंड के सिटी वेसल में स्थित सामाजिक संगठन इक्वल फाउंडेशन में जयपुर के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर विवेक शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं। संगठन के अध्यक्ष हांक, ई, रदरफोर्ड ने डॉ. विवेक द्वारा गरीब, दिव्यांग,वंचित एवम स्ट्रीट बच्चों के लिए मेडिकल सर्विस उपलब्ध कराने एवम मेडिसिन और उपचार देने की सराहना की है।