जयपुर में वार्डों में कचरे, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान हैं। सड़कों के बीच पेड़ कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर रोज लोग अपनी परेशानियां पता रहे हैं। साथ ही जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जयपुर के अलग-अलग इलाकों से लोग लगातार अपनी सदस्याएं लिख रहे हैं। आगे पढ़िए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं… वार्ड 89 में कचरे का ढेर एम.डी. रोड स्थित वार्ड नंबर 89 की निवासी हरनूर ने बताया कि इलाके में कई दिनों से कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा है। सड़क किनारे फैली गंदगी से लगातार दुर्गंध उठ रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान है। हरनूर का कहना है कि सफाई दल को कई बार शिकायत की। लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिला। वार्ड 38 में पेड़ से हादसे का खतरा खातीपुरा के वार्ड 38 निवासी देवा ने बताया कि सड़क के ठीक बीचों-बीच खड़ा एक पेड़ सालों से परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क संकरी है, पेड़ बीच में होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। देवा के अनुसार, कई बार यहां दुर्घटना होते–होते बची है। वार्ड 83 में दो साल से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट मानसरोवर वार्ड 83 के मुकेश ने बताया कि उनके इलाके में लगे लाइट पोल पर पिछले दो साल से रोशनी नहीं होती। शाम 6-7 बजे के बाद पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। वार्ड 36 में सड़क पर गंदगी से परेशान लोग गांधीपथ के वार्ड 36 निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाला एक व्यक्ति पशुपालन करता है और रोजाना अपने घर के सामने ही मलबा व गंदगी फेंक देता है। इससे सड़क पर कीचड़ फैल जाता है और बदबू, मच्छर व गंदगी बढ़ती जा रही है। कई बार रोकने के बाद भी वह व्यक्ति नहीं मान रहा। लेकिन प्रशासन भी इस मामले पर संज्ञान नहीं ले रहा है। आम जनता का कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अगर आप समय रहते हैं शासन और प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। तो मजबूरन हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ना पड़ेगा। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए…. 1.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 2. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 3. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई 4. कचरे के ढेर से बीमारी फैलने की संभावना:ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा जाली तक नहीं,सड़क पर बिखरा सामान; विभाग बने लापरवाह 5. जयपुर शहर में लगता जाम, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी:अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और रॉन्ग साइड में दौड़ती गाड़ियां; वार्डों में हालात बदतर 6.जयपुर में सीवर से डूबी सड़कें:मालवीय नगर से कालवाड़ रोड तक हालात बेहाल, वार्डों में जलभराव-टूटी सड़कें; शिकायतों के बावजूद प्रशासन मौन 7. नगर निगम की लापरवाही से जयपुर की जनता परेशान:दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सीवरेज, सफाई, आवारा पशुओं की समस्या आ रही सामने 8. जयपुर में गंदे पानी की बदबू से परेशान हुए लोग:डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर हो रहा समाधान 9. जयपुर में बिजली के खुले तार,लोगों की जान को खतरा:लाइट का पोल एक तरफ झुका, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 10. जयपुर में आवारा-पशुओं और सीवर के टूटे ढक्कनों से खतरा:सड़क पर भरे पानी से चलना मुश्किल हुआ, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं

You missed