डीडवाना के पीएम श्री सोन देवी बांगड़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय ‘प्रबल’ कार्यक्रम और ‘नो-बैग डे’ आयोजित हुआ। ‘प्रबल’ की आशु भाषण प्रतियोगिता में थाणू के राजेन्द्र और कलवाणी की प्रियांशी स्वामी ने पहला स्थान हासिल किया।
एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 1,000 रुपए नकद देकर सम्मानित किया। गणपत लाल जांगिड़, प्रमोद जोशी, राजेन्द्र योगी, प्रवीण कुमार थालौड़ और भूमिका टाक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नो-बैग डे पर योग, ध्यान और रस्साकशी हुई। विद्यार्थियों ने वेस्ट मटेरियल से उपयोगी चीजें बनाना सीखा। हैंडबॉल, नेटबॉल, बास्केटबॉल, कराटे विजेता टीमों के साथ किरण कंवर, संतोष कुमारी, अंजू वर्मा, अंतिम शर्मा, पृथ्वीराज चौहान और सलामत अली को भी सम्मानित किया गया।