बिहार के रहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अमेरिका में रहने वाले इस युवक ने दावा किया कि जिस लाइफस्टाइल को उसके गांव-शहर के लोग लग्जरी मानते हैं, वह अमेरिका में एक आम इंसान की जिंदगी का हिस्सा है. वीडियो के बाद लोग भारत और अमेरिका की जीवनशैली पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं.
