पाली में डॉग बाइट के लगातार मामले सामने आ रहे है। बुधवार को भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में रेबिज के टीके लगवाने के लिए पांच जने आए। कोई ई-मित्र पर जा रही थी तो कोई दूध लेने जा रही थी। इस दौरान डॉग ने उन्हें काट लिया।
पाली शहर के पुराना हाऊसिंग बोर्ड रहने वाली 40 साल की दीपा पत्नी अशोक कुमार ई-मित्र पर किसी काम से जा रही थी। इस दौरान पीछे से भाग कर आए डॉग ने उनके पैर पर काट लिया। जिसे इलाज के लिए परिजन बुधवार को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इसी तरह प्रवीणा और हिमेश को भी डॉग ने काट लिया। उन्हें भी इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।
धनला गांव रहने वाली 21 साल की मोनिका पुत्र महेंद्रसिंह दूध लेने शॉप पर जा रही थी। इस दौरान डॉग ने उनके पैर पर काट लिया। पाली शहर के निकट स्थित मंडिया गांव निवासी 10 साल की निकिता पुत्री दलाराम घर से अपने बाड़े में जा रही थी। इस दौरान भागकर आए कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया। उसे रेबिज का टीका लगवाने के लिए बुधवार को परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
कल 12 जनों को डॉग ने काटा था
बता दे कि मंगलवार को पाली शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले 12 लोगों को डॉग ने काट लिया था। जिन्हें इलाज के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। और बुधवार को भी बांगड़ हॉस्पिटल में डॉग बाइट के पांच मामले सामने आए है। लगातार डॉग बाइट के मामले बढ़ रहे है। शहरवासियों की मांग है कि निगम आवारा डॉग्स को पकड़े जिससे की डॉग बाइट की घटनाएं कम हो।