मुंबई के माटुंगा इलाके में बारिश के बीच जलभराव और नालों की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर और अधिकारियों के सामने एक BMC कर्मचारी खुले नाले में गिर गया. घटना कैमरे में कैद हो गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने तुरंत कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
