नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बालोतरा से है। यहां पचपदरा रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लग गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग लगी
बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया गया। आग के बाद पीएम मोदी का दौरा स्थगित हो गया। पूरी खबर पढ़ें 2. स्कॉर्पियो की टक्कर से 3 लोगों की मौत
बीकानेर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। महिला और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. लश्कर आतंकी ने जयपुर में किया था निकाह
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ ने पहचान बदलकर जयपुर में निकाह किया था। निकाह के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए। इन डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया। फिर देश से भाग निकला। अभी उसके सऊदी अरब में छिपने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें 4. स्कूल में 8 साल के बच्चे पर गिरा पोल, मौत
उदयपुर में सेंट एंथोनी स्कूल में सिर पर पोल गिरने से तीसरी क्लास के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मैदान में लगे हैंडबाल के पोल पर लटक रहा था। इसी दौरान पोल उसके सिर पर गिर गया। स्टाफ बच्चे को तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. राजस्थान में हीटवेव, दोपहर में सूनी हुईं सड़कें
राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। आलम यह रहा कि दोपहर 12 बजते-बजते अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया और सड़कें सूनी हो गईं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लू का प्रकोप और बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत
श्रीगंगानगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठे 2 युवक उछलकर दूर जा गिरे। बाइक चला रहे युवक का हेलमेट झटके से निकल गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. बच्चों के ‘अटपटे’ नाम बदलने के अभियान पर रोक
शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अर्थहीन या अटपटे नाम बदलने के लिए शुरू किया ‘सार्थक नाम अभियान’ फिलहाल स्थगित कर दिया है। नामों की सूची जारी होने के बाद अभियान विवादों में घिर गया था। सूची में शामिल तमाम नाम अजीबोगरीब थे। पूरी खबर पढ़ें 8. पत्नी का मर्डर कर पति ने की आत्महत्या
अलवर के रहने वाले युवक ने शराब पीने से टोकने पर पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों ने करीब 10 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों अभी गुरुग्राम में किराए का कमरा लेकर अपने बेटे के साथ रहते थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. रणथंभौर में एक टेरिटरी में दिखे टाइगर-लेपर्ड और चीता
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन-नंबर 9 में पर्यटकों को टाइगर, लेपर्ड और कूनो से आया चीता नजर आया। वन विभाग ने इसे दुर्लभ और अप्रत्याशित बताते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- एक दिन ऐसा रहा जब जंगल ने चौंका दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस कल मनाया जाएगा
21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश में इस दिन प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
