जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज में‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यकम में CM भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री केके बिश्नोई, अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद किया। उन्होंने नवनिर्वाचित RAS से भी बातचीत की। यह आयोजन राज्य सरकार के ‘जन सेवा हो प्रभु सेवा’ अभियान से जुड़ा है। कार्यक्रम में युवाओं को सुशासन और नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि अब तक 1 लाख 93 हजार युवाओं की सरकारी भर्ती में नियुक्ति हो चुकी है। खेलो राजस्थान गेम पोर्टल का शुभारंभ किया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ‘खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल’ और ‘प्रतिभा/खेल मित्र’ पहल का शुभारंभ किया। इसके जरिए खेल प्रतियोगिताओं की जानकारी और पंजीकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पोर्टल पर प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण 2 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक किया जाना है। प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक होगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘नई किरण’ नशा मुक्ति पोर्टल, ‘स्मार्ट मूल निवास प्रमाण’ पत्र सेवा का शुभारम्भ किया। 3075 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण , शिलान्यास CM भजनलाल शर्मा ने बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा जिलों के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। सीएम ने 3075 करोड़ के 668 कामों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। एशियाई खेल विजेताओं किया सम्मान कार्यक्रम में एशियाई खेल विजेता राजस्थान के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। एशियन गेम में अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता निशानेबाज अनंतजीत सिंह नरुका को CM ने 60 लाख का चेक भेंट किया। माहेश्वरी चौहान को 30 लाख की राशि दी है। निशानेबाजी में एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ी कुशाग्र राजावत को एक करोड़ का चेक दिया गया। CM ने कहा – नशे की लत से युवाओं को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा अब तक प्रदेश में 1 लाख 93 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति दे चुके है। कांग्रेस ने कहा नहीं दे पाओगे, हमने कर दिखाया – CM मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- मेरे कांग्रेस के साथियों ने कहा आप नहीं दे पाओगे लेकिन मैं कहता हूं कि मैंने मेरे युवाओ से वादा किया वो पूरा करेंगे। कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि हम कोताई नहीं करते है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 1 लाख 93 हजार नियुक्तियां दे दी है, 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया धीन है। वहीं सवा लाख भर्तियों का केलेंडर निकाल दिया है। कांग्रेस के लोग डायरी पेन निकाले – मुख्यमंत्री सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा – कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप डायरी पेन निकाल लो। ढाई साल पहले युवाओं के साथ कुठाराघात होता था और अब इस ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। RAS की भर्ती तीन साल से लगातार निकल रही है। पहले तीन साल में एक बार निकलती थी। कांग्रेस 40 दिन होटल में रह सकती है सीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- पिछली सरकार लगातार चुनाव करती रही इससे आर्थिक भार आता है लेकिन उनको क्या वो तो 40 दिन होटल में रह सकते है। सहकारिता में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर रखा था। पोर्टल्स तक नहीं खोले हमें पोर्ट्स खोले ओर 10 हज़ार लोग जुड़े।
