Gandhi Jayanti Rozgar Mela : राजस्थान के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पशुपालकों तक गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। 2 अक्टूबर गांधी जयंती को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 1100 वेटरनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जयपुर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में 400 वेटरनरी डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे जबकि शेष नियुक्ति पत्र जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में दिए जाएंगे।