तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाजार में खड़ी थार जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप 40 फीट तक घिसटते हुए चली गई। घटना टोंक जिले के देवली थाना क्षेत्र स्थित होटल दुर्गा निवास के सामने की है। बुधवार की सुबह 9:55 पर एक थार जीप रोड के किनारे खड़ी थी। जीप का ड्राइवर पास की दुकान पर परचून का सामान लेने गया था। इस दौरान देवली बस स्टैंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप 40 फीट आगे तक घिसटते हुए गई। श्रीमाधोपुर डिपो की बस जयपुर की ओर जा रही थी। हादसे के दौरान बस में 40 से 45 सवारियां बैठी थीं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। घटना की सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। देवली थाना एएसआई जावेद खान ने बताया- घटना की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। बस के ड्राइवर-कंडक्टर और जीप मालिक को थाने लेकर आए। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से किसी ने रिपोर्ट नहीं दी। दूसरी बसों में सवारियों को बैठाया देवली बस स्टैंड प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया-हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे। इसके बाद देवली से जयपुर जा रही बसों में सवारियों को बैठाया गया। … यह खबर भी पढ़ें बाइक सवार हेडमास्टर को प्राइवेट स्कूल-बस ने टक्कर मारी, मौत:पहले पोल से टकराई, फिर पलट गई; बच्चों में चीख-पुकार मची करौली के सूरौठ थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस बेकाबू होकर एक पोल से टकराकर एक बाइक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक हेडमास्टर की मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
