जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद अब तक असली कारण सामने नहीं आ सके हैं। जिस कंपाउंडर ने साध्वी प्रेम बाईसा को इंजेक्शन लगाए थे, सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- साध्वी को सांस लेने में दिक्कत थी। आश्रम से कॉल आने पर इंजेक्शन लगाने के लिए गया था। जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया- डॉक्टर ने पर्ची में जो इंजेक्शन लिखे थे, वही लगाए थे। इंजेक्शन लगाने के बाद आश्रम से निकल गया था। उन्होंने कहा- घटना वाले दिन दोपहर 12 बजे मेरे पास कॉल आया था, लेकिन मैं जा नहीं पाया था। इसके बाद शाम को 5 बजे दूसरा कॉल आया था, तब आश्रम गया था। मैंने प्रेम बाईसा को 2 इंजेक्शन लगाए थे। पहले भी दी थी दवाई
देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया- नर्सिंग के पेशे में होने की वजह से सेवा कार्यों से जुड़ा हुआ हूं। साधु-संतों के प्रति मेरी श्रद्धा है। इसके चलते एक साल से आश्रम से जुड़ा हुआ हूं। वहां किसी को बीमारी, दुख-दर्द में सेवा भाव से जाता था। पहले भी 2 बार डॉक्टर की लिखी पर्ची के आधार पर साध्वी प्रेम बाईसा को दवाई दी थी। राजपुरोहित ने बताया- डॉक्टर की सलाह के अनुसार 2 इंजेक्शन साध्वी प्रेम बाईसा को लगाए थे। जब मैं आश्रम गया था, तब उनकी स्थिति ठीक थी। उनका प्रेक्षा हॉस्पिटल से पहले से ट्रीटमेंट चल रहा था। पुरानी पर्ची पर डॉक्टर ने जो इंजेक्शन लिखे हुए थे, वही मैंने लगाए थे। लगाने के बाद आश्रम से निकल गया था। तबीयत खराब होने पर ले गए अस्पताल
देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया- शाम 5 बजे इंजेक्शन लगाने के 25 मिनट बाद मेरे पास कॉल आया था कि प्रेम बाईसा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है, इसलिए हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। इस पर मैंने उन्हें कहा कि आप अस्पताल ले जाओ। डॉक्टर को बता देना कि पर्ची पर लिखे प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार मैंने उन्हें 2 इंजेक्शन दिए हैं। देवी सिंह ने कहा- जो इंजेक्शन साध्वी को लगाए गए, आमतौर पर उस इंजेक्शन से मौत होना संभव नहीं है। मैंने अपनी मर्जी से इंजेक्शन नहीं लगाए थे। उनके पास प्रेक्षा हॉस्पिटल की पर्ची थी। ढाई-तीन महीने पहले बनाई पर्ची पर लिखे इंजेक्शन ही उनको लगाए थे। इसके लिए मैं अपने साथ इंजेक्शन लेकर गया था। ……….. साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1. राजस्थान- साध्वी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद समाधि:पिता बोले- गलत इंजेक्शन से गई जान; भक्तों ने पिता पर ही सवाल उठाए राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23 को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। पूरी खबर पढ़िए… 2. राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से जोधपुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल में तनाव के हालत बन गए थे। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पूरी खबर पढ़िए… 3. दावा– राजस्थान की साध्वी की इंजेक्शन से मौत हुई:पिता बोले- उनके अंतिम शब्द थे ‘मुझे न्याय दिलाना’, इसलिए 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पोस्ट की साध्वी प्रेम बाईसा को जैसे ही इंजेक्शन लगाया गया, 30 सेकंड में उनकी हालत बिगड़ गई। वे चीखने लगीं, सांस लेने में तकलीफ हुई और कफ निकलने लगा। गेट तक पहुंचते-पहुंचते बेहोश हो गईं और फिर दम तोड़ दिया। यह कहना है राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) के पिता वीरमनाथ (गुरुजी) का। उनके अनुसार, गलत इंजेक्शन की वजह से बाईसा की जान चली गई। पूरे घटनाक्रम में सवालों के घेरे में आए पिता वीरमनाथ ने 30 जनवरी को दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत की। (पूरी खबर पढ़ें) साध्वी के पिता से SIT ने 3 घंटे की पूछताछ:FSL टीम ने खंगाला प्रेम बाईसा का आश्रम, ACP बोलीं- कई नए तथ्य सामने आ रहे जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। 1 फरवरी को पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश एसआईटी और एफएसएल टीम के साथ पाल रोड स्थित आश्रम पहुंचे। SIT ने साध्वी के पिता वीरमनाथ को आश्रम बुलाकर करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। SIT प्रमुख एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि साध्वी के पिता से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है, क्योंकि कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
