निकाय चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन सोमवार (31 अगस्त) को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। बीजेपी ने जयपुर समेत सभी 10 नगर निगमों में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने पाली, भीलवाड़ा और बीकानेर नगर निगम के उम्मीदवारों के सिंबल सीधे रिटर्निग ऑफिसर (आरओ) को जमा कराए। जयपुर की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा का रहा। पार्टी ने वार्ड- 87 से उनको प्रत्याशी बनाया है। जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से उम्मीदवार बनाया। बीजेपी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने जयपुर में 7 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।भरतपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस और बीजेपी ने एक ही प्रत्याशी मनोज सिंह को टिकट दे दिया। जयपुर की भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… जयपुर के वार्ड-76 में हुई गफलत, दो प्रत्याशियों को दिए भाजपा के सिंबल जयपुर में वार्ड 76 से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर गफलत हो गई। पार्टी ने पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को टिकट दिया था। लेकिन मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का अधिकृत सिंबल दे दिया। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने वार्ड 76 से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नॉमिनेशन भर दिया। कालीचरण सराफ ने दैनिक भास्कर से कहा कि पार्टी ने पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय किया था, लेकिन बाद में प्रत्याशी बदल दिया। प्रत्याशी बदलने से पहले ही मैंने कुलदीप मिश्रा को सिंबल दे दिया था। हालांकि गफलत के बाद पार्टी ने सिंबल बदलकर पुनीत कर्नावट को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी जानकारी पार्टी ने रिटर्निंग ऑफिसर को भी दे दी है। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने बताया पार्टी कभी भी अपना सिंबल बदल कर सकती है। एक प्रत्याशी को सिंबल देकर पार्टी बाउंड नहीं हो जाती है। जोधपुर की भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… कोटा नगर निगम के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… उदयपुर के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… अलवर में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… अजमेर की भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… भरतपुर के भाजपा- कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… पाली नगर निगम के प्रत्याशियों की लिस्ट… बीकानेर नगर निगम के भाजपा प्रत्याशियों लिस्ट… भीलवाड़ा भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट… … ये खबर भी पढ़ें… सीकर में कांग्रेस ने पति-पत्नी, ससुर-बहू को दिया टिकट:भाजपा ने पूर्व विधायक के पोते को उतारा, झुंझुनूं में BJP ने 19-वार्डों में नहीं उतारे प्रत्याशी भीनमाल नगरपालिका में एक वार्ड से एक ही फॉर्म आया:जयपुर में टिकट नहीं मिलने पर रोने लगीं महिला; पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा धरने पर बैठीं … पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
