जोधपुर नगर निगम के वार्डों में भारतीय जनता पार्टी में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए है। भाजपा ने फुटबॉल नेशनल प्लेयर को इस चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व पार्षदों, युवा मोर्चा में काम कर चुके कार्यकर्ताओं और कई पूर्व पार्षदों की पत्नियों को भी टिकट दिया है। इतना ही नहीं तीन बच्चों की बाध्यता हटने के बाद पार्टी के दो पुराने कार्यकर्ताओं को भी पहली बार चुनाव लड़ने का मौका मिला है। इसके अलावा हाउस वाइफ, प्रॉपर्टी बिजनेसमैन, प्रोड्यूसर को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया है। पढ़ें भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल… विकास रागवानी नेशनल फुटबॉल प्लेयर, पहली बार मिला मौका भाजपा ने वार्ड नंबर 28 से विकास रागवानी को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। विकास फुटबॉल के नेशनल प्लेयर रह चुके हैं। इसके अलावा स्टेट भी खेल चुके हैं। वे मार्बल व्यवसायी भी है। जनसंघ के समय उनके दादा पहली बार वार्ड अध्यक्ष बने थे। उन्होंने साल 2006 में पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके बाद से वे लगातार संगठन में सक्रिय है। उनका मुकाबला कांग्रेस के सीनियर नेता राकेश कल्ला से होगा। तीन बच्चों की बाध्यता हटी तो प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन को मिला मौका भाजपा ने वार्ड नंबर 14 से सोनिया रामचंदानी और वार्ड नंबर 19 से घनश्याम वैष्णव को टिकट दिया है। दोनों 2008 से पार्टी में लगातार सक्रिय है। लेकिन, तीन बच्चों की बाध्यता के चलते इन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। लेकिन, इस बार जब ये बाध्यता हटी तो पार्टी ने दोनों को मौका दिया। सोनिया रामचंदानी राजस्थान टूरिज्म से जुड़े वीडियो शूट करती है और वे प्रोड्यूसर हैं। जबकि घनश्याम वैष्णव युवा मोर्चा में वार्ड अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही प्रॉपर्टी और कूलर व्यवसायी है। भाजपा से चार दिग्गज मैदान में, चारों मेयर की दौड़ में शामिल भाजपा से चार बड़े दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। इनमें पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सालेचा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया और पूर्व यूआईटी चेयरमैन कमलेश पुरोहित पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। ये चारों मेयर की दौड़ में शामिल है। हालांकि इन चारों में से देवेंद्र सालेचा और पूर्व राज्यमंत्री के वार्ड का सबसे रोचक मुकाबला है। युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी मौका, मार्बल फिटिंग ठेकेदार, किराना व्यापारी को टिकट भाजपा ने इस बार युवा मोर्चा और पार्टी में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं और उनके परिवार से भी टिकट दिए है। इसके अलावा वैभव पुरोहित, राकेश बागरेचा और राजेश सिंह जो युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं, उन्हें भी मौका दिया है। इनमें राजेश सिंह और राकेश बागरेचा पहले भी पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि वैभव पुरोहित को पहली बार मौका मिला है। इसके अलावा पार्टी ने वार्ड नंबर 31 से अब्दुल सकील को मौका दिया है। अब्दुल मार्बल फिटिंग का काम करते हैं और ठेकेदार है। वहीं वार्ड नंबर 53 से मनीष चौधरी को मैदान में उतारा है। मनीष चौधरी की किराना की दुकान है। इसके अलावा हितेश गौड़ का होम स्टे का बिजनेस है। मनीष और हितेश दोनों को पहली बार मौका मिला है। पार्टी ने पहली बार महिलाओं को भी दिया मौका पार्टी ने इस बार महिलाओं उम्मीदवारों को भी मौका दिया है। अधिकांश महिलाओं को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें प्रियंका बाहेती सोशल वर्कर है। वहीं डॉ. नुपूर पुरोहित खांडा फलसा मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित की पत्नी हैं। उन्हें भी पार्टी ने पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा पूर्व पार्षद दीपक माथुर की पत्नी दीपिका माथुर को भी टिकट दिया गया है। वे योगा सेंटर ऑनर है। पार्टी ने इस बार गृहणियों को भी दिए टिकट वार्ड नंबर 99 से निकिता को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन, उनके पति संदीप और उनका परिवार पिछले 27 साल से भाजपा में सक्रिय भूमिका के तौर पर काम कर रहा है। संदीप वार्ड प्रभारी और मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। निकिता का मुकाबला कांग्रेस से पूर्व मेयर कुंती देवड़ा से होगा। वहीं वार्ड नंबर 33 से रेहाना बानो को मैदान में उतारा है। रेहाना बानो हाउस वाइफ है। इसके अलावा प्रियंका बाहेती, स्वीटी चावड़ा और नुपूर पुरोहित को भी पहली बार मौका दिया है। ——— ये खबरें भी पढ़िए… महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने आरएलपी से भरा नामांकन:घूंघट में नॉमिनेशन करने पहुंचीं पूर्व सरपंच; कांग्रेस ने डायरेक्ट सिंबल जमा करवाए जोधपुर में पूर्व-राज्यमंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच होगी टक्कर:भाजपा और कांग्रेस के दो-दो मेयर चेहरे आमने-सामने; अलग-अलग वार्ड से चचेरे भाई-बहन लड़ेंगे चुनाव पीपाड़, बिलाड़ा नगर पालिका में बीजेपी ने जारी की लिस्ट:नए लोगों को भी मौका; जानें किसे मिला किस वार्ड से मौका जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है:परिसीमन के बाद 160 से घटकर 100 वार्ड, 11 सितंबर को होगी वोटिंग; देखें वार्डों की लिस्ट
