अलवर के बड़ौदामेव में 8 साल का भानू गुर्जर खेलते समय 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा 48 फीट पर फंसा हुआ है। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे बुटोली गांव में हुई। बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि भानू फिलहाल सकुशल है। जानकारी मिलने पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला भी मौके के लिए रवाना हुई हैं। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है। अब देखें घटनास्थल के फोटोज… इनपुट: अमित शर्मा, गोविंदगढ़ पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
