राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का सोमवार (31 अगस्त) को आखिरी दिन रहा। दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे गए। जालोर जिले के भीनमाल नगर पालिका में वार्ड -11 से भाजपा प्रत्याशी दीपक देवासी का ही नामांकन आया। फॉर्म की जांच के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा होगी। ओसियां की पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा भाजपा विधायक भैराराम सियोल पर नामांकन का समय समाप्त होने के बाद भी रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) कक्ष में मौजूद रहने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गईं। इससे पहले कोटा नगर निगम में कांग्रेस की 2 महिला प्रत्याशी लेट पहुंचने के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। भीलवाड़ा में कांग्रेस के कुछ पार्षद सिंबल नहीं जमा करा पाए। इसको लेकर विवाद हो गया। अजमेर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र सिंह भाटी ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य वर्ग के वार्डों में टिकट वितरण को लेकर पार्टी की तय रीति-नीति का पालन नहीं किया गया। श्रीगंगानगर जिला परिषद में वार्ड-64 से कांग्रेस प्रत्याशी रूबी बानू नामांकन की लाइन में लगी थीं। इसी दौरान गर्मी के कारण वह बेहोश हो गईं। जयपुर में वार्ड 149 से दावेदारी कर रही अंजलि गौतम टिकट नहीं मिलने से रोने लगीं। अलवर में फोन पर दावेदारों की जानकारी सामने आते ही बीजेपी के शहर के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी। जयपुर में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष का पुतला फूंका जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का विरोध शुरू हो गया था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह सुनील शर्मा का पुतला फूंककर अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। प्रत्याशी समझ SI के रिटायरमेंट जुलूस में डीजे बंद करवाने आए पुलिसकर्मी सीकर में प्रत्याशियों के नामांकन के बीच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर (SI) बीरबल सिंह रिटायरमेंट के बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के सामने से जा रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का लगा कि कोई प्रत्याशी डीजे लेकर नामांकन करने के लिए आया है। ऐसे में पुलिसकर्मी डीजे बंद करवाने आ गए। बाद में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने SI के रिटायरमेंट के बारे में बताया। … ये खबर भी पढ़ें… सीएम के ओएसडी की पत्नी को मिला पार्षद का टिकट:जयपुर में भाजपा ने पूर्व मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा, पढ़ें-10 नगर निगमों के प्रत्याशियों की लिस्ट सीकर में कांग्रेस ने पति-पत्नी, ससुर-बहू को दिया टिकट:भाजपा ने पूर्व विधायक के पोते को उतारा, झुंझुनूं में BJP ने 19-वार्डों में नहीं उतारे प्रत्याशी … पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
