टूटी सडक़ें, अधूरी सीवरेज, चरमराती सफाई व्यवस्था के बीच बड़ा सवाल—अगला बोर्ड बने तो बदले शहर की तस्वीर कैसे?नागौर. नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच इस बार शहर के सामने सवाल केवल वार्ड की समस्याओं का नहीं, बल्कि पूरे नागौर के भविष्य का है। अगले 5 साल में शहर कैसा बनेगा, इसकी स्पष्ट योजना अब जरूरी है। टूटी सडक़ें, अधूरी सीवरेज, सफाई, जलभराव, यातायात और पार्किंग जैसी समस्याएं लंबे समय से लोगों की चिंता बनी हुई हैं। ऐसे में जनता चाहती है कि चुनाव केवल पार्षद चुनने तक सीमित न रहे, बल्कि अगले बोर्ड के लिए 5 साल का स्पष्ट विकास रोडमैप भी सामने आए। जनता के प्रतिनिधित्व की इच्छा रखने वालों को जुबानी वादों के बजाय लिखित लक्ष्य, समयसीमा और प्राथमिकताएं बतानी होंगी।