मोहाली जिले में लालड़ू पुलिस ने 15 किलो भुक्की चूरा पोस्त के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत की गई। आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। बता दे कि जिला एस.ए.एस नगर के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हंस (आईपीएस) ने इस संबंध में जानकारी दी। कप्तान पुलिस देहाती मनप्रीत सिंह (पीपीएस) और कप्तान पुलिस डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ (पीपीएस) के दिशा-निर्देशों पर इंस्पेक्टर योगेश कुमार की निगरानी में यह कार्रवाई हुई। पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास दरअसल सहायक थानेदार जसविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ 15 अप्रैल को मेन जीटी रोड पर गांव झरमड़ी के बस स्टॉप के पास गश्त कर रहे थे। जहां उन्होंने एक व्यक्ति को काले रंग का भारी बैग लिए खड़ा देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और सुनसान जगह की ओर जाने लगा। आरोपी के पास के गांजा बरामद शक के आधार पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। आरोपी ने अपनी पहचान गुरतेज सिंह निवासी गांव सीरबांस खेड़ी, थाना देहात शिवपुरी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के रूप में बताई। उसके बैग की तलाशी लेने पर 15 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुई। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा पुलिस ने आरोपी गुरतेज सिंह के खिलाफ थाना लालड़ू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 16 अप्रैल को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
