जालोर में बिजली फाल्ट ठीक करने खंबे पर चढ़े FRT कर्मचारी की 11KV की लाइन पर करंट लगने से मौत हो गई। वह 11KV की लाइन पर काम कर रहा था इसी दौरान किसी ने लाइन क्लियर होने की सूचना दे दी। ऐसे में, लाइनमैन ने लाइट चालू कर दी। करंट के झटके से युवक तारों पर ही लटक गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही उसके पिता बाइक लेकर घर से निकले। रास्ते में एक कैंपर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए और सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है। इधर, युवक का शव 5 घंटे तक पोल पर लटका रहा। बिजली विभाग के XEN लालचंद ने बताया कि परिवार व ग्रामीण और के साथ समझौते के दौरान 11 लाख मुआवजा सहित अन्य मुआवजे की बात पर समझौता हुआ और उसके बाद शव को उतार कर मॉर्च्युरी में रखवाया। मामला जालोर के थाना बिशनगढ़ के बालवाड़ा गांव का बुधवार सुबह 9 बजे का है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लाइनमैन को हिरासत में ले लिया है। अब देखिए मौके की फोटोज… 9 बजे से तारों पर लटका है शव जानकारी के अनुसार, थलुंडा के रहने वाले एफआरटी (FRT) टीम के कार्मिक अखाराम मेघवाल (35) की करंट लगने से मौत हो गई। चाचा सकाराम ने बताया- अखाराम को किसी ने कॉल करके यहां बुलाया था। वह यहां पहुंचा और उसने बालवाड़ा जीएसएस से शट डाउन लेकर फाल्ट ठीक करने का काम शुरू किया। इसी दौरान पीछे से लाइनमैन ने बिजली चालू कर दी। करंट का झटका लगते ही उसकी मौत पर ही मौत हो गई। हादसे को हुए 5 घंटे बीत गए हैं, कोई बड़ा अधिकारी मिलने नहीं आया है। पुलिस भी लाइनमैन को सुरक्षा दे रही है। पिता को कैंपर ने टक्कर मारी पैर टूटे अखाराम मेघवाल के भाई दिनेश कुमार ने बताया- हमें मौत की सूचना मिली तो पिता रूपाराम हमारे 2 जानकारों पप्पूराम और वालाराम के साथ मौके पर आने के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में एक कैंपर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर के पीछे चोट लगी है। वहीं दोनों पैर टूट गए हैं। उनके साथ बाइक पर आ रहे पप्पूराम और वालाराम के भी एक-एक पैर टूट गया है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

You missed