राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाइयां जांच में अमानक मानी हैं। इसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन को खत्म करने वाली सीरप, खांसी का सीरप, गठिया रोग आदि में उपयोग आने वाली दवाइयां शामिल हैं। डिपार्टमेंट के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया- इन दवाईयों के सैंपल 1 से 15 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों से लिए गए है। इन सभी के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 7 दवाईयों के सैंपल अमानक मिले है। उन्होंने बताया- इनमें दो दवाइयां तो ऐसी हैं, जो बैक्टिरियल इंफेक्शन को खत्म करने के उपयोग में ली जाती है। वहीं, एक एंटीबायोटिक्स, एक खांसी की सीरप समेत अन्य दवाइयां हैं। बिक्री पर रोक के निर्देश दिए हमने अपनी टीम से कहकर इन दवाईयों के तमाम स्टॉक को बिक्री के लिए रोकने के निर्देश दिए हैं। इन दवाईयों के सैंपल निकले अमानक
