पाली में एक कुत्ते ने एक ही कॉलोनी में तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने पहले घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला का चेहरा नोच दिया। इसके बाद एक बुजुर्ग और एक बच्चे पर भी हमला कर दिया। मामला शहर के हाऊसिंग बोर्ड में मंगलवार शाम का है। कुत्ते ने महिला के मुंह पर अटैक कर उसे घायल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वहीं जिस बुजुर्ग के पैर पर काटा उसकी पहचना नहीं हो पाई है। इधर, इसी कॉलोनी में स्कूटी पर जा रहे 13 साल के बच्चे को स्कूटी से गिराकर कुत्ते ने पैर पर काट लिया। दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घर के बाहर झाड़ू निकाल रही थी, दो बार हमला किया जानकारी के अनुसार शहर के हाऊसिंग बोर्ड निवासी 54 साल की लीलादेवी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। वह कचरे को घर के बाहर बनी सड़क के एक तरफ कर रही थी। इसी दौरान एक लोडिंग के नीचे बैठे कुत्ते ने अचानक उनके मुंह पर हमला कर दिया। इस पर लीलादेवी ने झाड़ू से उसे मारा तो उसने मुंह छोड़ दिया लेकिन दोबारा उन पर अटैक किया। कुत्ते के इस हमले से उनके नाम और सिर पर घाव हो गए। वे मुंह ढककर घर पहुंची। इसके बाद उन्हें परिजन बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। महिला पर अटैक के बाद बुजुर्ग और बच्चे पर भी हमला किया लीलादेवी पर हमला करने के बाद कुत्ता लोडिंग टेम्पो के नीचे आकर बैठ गया। इस दौरान एक बुजुर्ग वहां से गुजर रहे थे। इस पर कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया, जिसे उन्होंने लाठी मारकर भगाया। इसके बाद कुछ दूरी पर 13 साल का आदित्य कवाड़ स्कूटी पर जा रहा था। कुत्ते ने स्कूटी का पीछा कर आदित्य को गिराया और फिर उसके भी पैरों में काट लिया। इस पर परिजन धीरज को भी बांगड़ हॉस्पिट लेकर पहुंचे। अम्बेडकर नगर में भी कुत्ते ने किया हमाला
इधर, शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मंगलवार शाम को 10 साल का वंश पुत्र राजेन्द्र रावत खेल रहा था। इस दौरान उस पर एक कुत्ते ने उस पर हमला दिया। वंश के पैर पर दो जगह काट लिया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल परिजन लेकर पहुंचे।

You missed