जयपुर के करधनी इलाके में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। चारों की सिर पर पत्थर और मुंह पर वार कर हत्या की गई है। फिर शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर आरोपी फरार हो गया। DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना मिली कि गोविंद वाटिका प्लॉट नंबर- ए-169 में राहुल झा (45) ने पत्नी गीता झा (40), बेटी नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) की हत्या की। गीता की बॉडी मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिली, जबकि तीन बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों में मिले। ऐसे में आशंका है कि राहुल ने रात को सोते समय पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतारा। पुलिस को हत्या में काम लिया पत्थर भी मिल गया है। आरोपी ने सुबह 7 बजे दूध वाले से दूध भी लिया था। इसके बाद बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा (85) को चाय बनाकर पिलाई थी और फिर फरार हो गया। आरोपी अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर घर पर ही छोड़ गया। मर्डर की खबर से जुड़े बड़े अपडेट्स… खून देखते ही रोने लगे बुजुर्ग, पड़ोसियों को दी सूचना: पुलिस को पड़ोसियों ने सुबह 10 बजे सूचना दी थी। लक्ष्मी नाथ झा ने बताया कि जब वह टॉयलेट से बाहर निकले तो नीचे कमरे में खून देखकर रोने लगे और पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के पहुंचने पर कमरों में शव मिले। महिला घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी: गीता घर के फर्स्ट फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। तीनों बेटियां पढ़ाई कर रही थी। नंदिनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब कर रही थी। राधिका 12वीं क्लास की छात्रा थी। गिरीश उर्फ गौरी आठवीं में पढ़ती थी। तीन दिन पहले राहुल ने पड़ौसी से पैसे उधार लिए थे: पड़ोसियों के मुताबिक राहुल झा शेयर ट्रेडिंग का काम करता है। राहुल तीन दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। पड़ोसी महिला ने बताया कि राहुल ने तीन दिन पहले मुझसे 50 हजार रुपए उधार मांगे थे, मैंने 25 हजार रुपए दिए थे। अब देखिए, जहां हत्या हुई वहां की फोटोज…
पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…