कांग्रेस ने रविवार को उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए पार्षदों के टिकट की लिस्ट जारी कर दी। सभी 80 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें कई नए लोगों को मौका दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की बहू (भतीजे के पत्नी) हितांशी शर्मा को वार्ड 73 से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कंवर राठौड़ को वार्ड 17 से मौका दिया गया है। वार्ड नंबर 34 से चाय का ठेला लगाने वाले की पत्नी सीमा आचार्य को मैदान में उतारा है। यूथ कांग्रेस उदयपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन केलावत को वार्ड 2 से टिकट दिया गया है। नगर निगम में पिछली बार महापौर प्रत्याशी रहे अरुण टांक को भी टिकट दिया गया है। बीजेपी से जनता सेना में गए फिर कांग्रेस में शामिल हुए पंकज सुखवाल को वार्ड 45 से टिकट दिया गया है। गिरिजा व्यास की बहू को भी टिकट
कांग्रेस ने पूर्व केंद्रयी मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास की बहू (भतीजे की पत्नी) हितांशी शर्मा को वार्ड 73 से टिकट दिया है। हितांशी के ससुर गोपाल शर्मा शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। हितांशी पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। 6 पूर्व पार्षदों, ABVP से आए सत्येंद्र को दिया टिकट
कांग्रेस ने अपनी सूची में 6 पूर्व पार्षदों को टिकट दिए हैं। इसमें अरुण टांक, शंकर चंदेल, हितांशी शर्मा, हिदायत तुल्ला, शिप्रा उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण मेघवाल शामिल है। कांग्रेस ने वार्ड 66 से सत्येंद्र को टिकट दिया है और वे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में थे। राजीव सुहालका, राव कल्याण सिंह का टिकट काटा
सूची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सुहालका, राव कल्याण सिंह का टिकट काट दिया गया है। सूची में अजय पोरवाल और देवेंद्र माली का नाम नहीं होना भी चर्चा का विषय है। अजीत चौधरी को वार्ड 6 नंबर से टिकट दिया गया जबकि वे 2 नंबर में आते है और वह वार्ड भी उनके लिए रिजर्व था। कई पूर्व सरपंचों को भी दिया मौका
सूची में बड़गांव के पूर्व सरपंच संजय शर्मा को वार्ड 1 से मैदान में उतारा है। इसी तरह 79 से अंबेरी सरपंच बाबूलाल गमेती को टिकट दिया। सापेटिया सरपंच पुष्करलाल के बेटे योगेश पुष्करणा को वार्ड 80 से टिकट दिया गया है। इसके अलावा उप सरपंच रमेश डांगी को भी उतारा गया है। चाय का ठेला लगाने वाले की पत्नी को दिया टिकट
कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 से चाय का ठेला लगाने वाले की पत्नी सीमा आचार्य को मैदान में उतारा है। सीमा खुद टिफिन सेंटर का काम करती हैं। सीमा के पति दिनेश हवामगरी में ‘पामणा टी स्टॉल’ ठेला चलाते हैं। इलाके में सक्रिय रहने से वार्ड में दिनेश और सीमा से हर कोई परिचित है। सीमा का मुकाबला इस वार्ड में बीजेपी की संभावित अलका गुर्जर से होगा। सेक्टर 14 के इसी वार्ड में शहर विधायक ताराचंद जैन भी रहते हैं। कांग्रेस नेता की बहू को मिला टिकट, जेठानी ने भी मांगा था
कांग्रेस ने वार्ड नंबर 76 से इंद्रा डांगी को मैदान में उतारा है। इंद्रा कांग्रेस नेता कमल डांगी की पुत्रवधू हैं। महिला सीट रिजर्व के चलते इस बार उनकी दोनों बहुओं ने कांग्रेस से इस वार्ड से टिकट मांगा था। जेठानी दुर्गा और देवरानी इंद्रा के इस टिकट की जंग में देवरानी की जीत हुई है। इंद्रा का सीधा मुकाबला बीजेपी की प्रत्याशी डॉ. कविता जोशी से है। कविता भी बीजेपी में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं।
ये खबरें भी पढ़ें उदयपुर नगर निगम: चाय वाले-मंडल अध्यक्ष की पत्नी को टिकट:जेठानी की बजाय देवरानी को मिला मौका; जानें आपके वार्ड के कांग्रेस उम्मीदवार के प्रोफाइल IAS-RAS की तैयारी कर रही युवतियों को टिकट:बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी; जानें- कहां से कौन कैंडिडेट परनामी बोले- न किसी ने चप्पल दिखाई, न गला दबाया:MLA गोपाल शर्मा पर चहेतों के टिकट कन्फर्म कराने का आरोप; CM रवाना करेंगे चुनाव-प्रचार रथ निकाय चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी:भिवाड़ी नगर परिषद में 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नवलगढ़ में पति-पत्नी को मिला टिकट डोटासरा-जूली के सामने भिड़े धीरज गुर्जर और रामलाल जाट:कांग्रेस वॉर रूम में गाली-गलौज तक पहुंची बहस; एक-दूसरे पर जमकर कमेंट किए