Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 के टिकट फाइनल करने में भाजपा और कांग्रेस पार्टी काफी सोच विचार कर रही है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा कार्य​कर्ता उम्मीदवारों की सूची को लेकर बेकरार हैं। भावी उम्मीदवारों में घबराहट है कि सूची में उनका नाम होगा या नहीं। इस बीच राजस्थान के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि आज सब कुछ तय हो जाएगा। आज सबको जानकारी दी जाएगी, आज रात तक सभी एप्लीकेशन फ़ॉर्म मिल जाएंगे। सोमवार सुबह प्रत्याशी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में पहुंच जाएगा, रिटर्निंग अधिकारी को उसका नामांकन पत्र लेना होगा।