बीजेपी प्रदेश में 309 निकायों में प्रत्याशियों की लिस्ट सोमवार को दोपहर बाद जारी कर सकती है। पार्टी ने यह तरीका बगावत और नाराजगी रोकने के लिए अपनाया है। हालांकि इससे पहले टिकट फाइनल होने के साथ ही प्रत्याशियों को सूचित किया जा रहा है। वहीं अधिकृत प्रत्याशी को पार्टी सिंबल भी सोमवार को मिल जाएगा, लेकिन लिस्ट दोपहर बाद ही जारी होगी। इससे पहले रविवार रात करीब 11.30 बजे जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए रायशुमारी हुई। जयपुर के 150 वार्डों को लेकर दिन में मंथन तय था, लेकिन जयपुर शहर के अधिकतर विधायक सिंगल नाम लेकर ऑफिस पहुंच गए थे। इस पर संगठन ने नाराजगी जताई और बैठक को पोस्टपोन करते हुए सभी विधायकों को रात 8 बजे 3-3 नामों के पैनल के साथ आने के लिए कहा। उधर, झालावाड़ जिले की भवानी मंडी नगर पालिका से निवर्तमान पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर ने कांग्रेस जॉइन कर ली। पिंकी गुर्जर के साथ ही उनके ससुर पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर और सास निवर्तमान पार्षद सुगना गुर्जर ने भी कांग्रेस जॉइन कर ली। अजमेर में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका चौधरी ने कहा- पार्टी से टिकट मिलता है तो ठीक, नहीं तो मैं वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय के रूप में चुनाव लडूंगी। प्रियंका ने कहा- कांग्रेस से वार्ड 4 से उम्मीदवारी जता दी थी। जनता मेरे साथ है। बीजेपी से दावेदार का कच्छी घोड़ी डांस परनामी बोले- न किसी ने चप्पल दिखाई, न गला दबाया भरतपुर संभाग के चुनाव संचालन समिति के प्रभारी अशोक परनामी के घर शनिवार को पूर्व MLA राजकुमारी जाटव और करौली बीजेपी जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन आमने-सामने हो गए थे। इस मामले में परनामी ने कहा- मेरे घर पर हुई बैठक में कोई विवाद नहीं हुआ। उन्होंने कहा- न तो पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने कोई चप्पल दिखाई और न ही हमारे जिला अध्यक्ष ने कोई गला दबाने का काम किया। जब हम डिस्कशन में बैठते हैं तो वाद-विवाद होते ही हैं। चर्चा होती है। केवल इतना ही विवाद था कि जिला अध्यक्ष एक का नाम ले रहे थे, राजकुमारी दूसरे का नाम ले रही थीं। बाद में हमने मिलकर एक नाम तय कर दिया। टिकटों पर मंथन से पहले सुनी ‘मन की बात’ अलवर में दावेदार बोले-कांग्रेस में बाहरी को टिकट तो विरोध करेंगे अलवर में कांग्रेस की सूची जारी होने से पहले ही कई वार्डों के दावेदारों को टिकट नहीं मिलने की आशंका है। इसलिए वे रविवार सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि किसी बाहरी को टिकट दिया तो उसका विरोध किया जाएगा। जोधपुर नगर निगम के वार्ड-4 के कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और संभावित पैराशूट उम्मीदवार उतारने का विरोध किया। … यह खबर भी पढ़ें… बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस-प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी:IAS और RAS की तैयारी कर रही युवतियों को भी टिकट; जानें- कहां से कौन कैंडिडेट उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों की लिस्ट:शहर जिलाध्यक्ष की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू को टिकट; जानें-कौन कहां से कैंडिडेट … पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…