Rajasthan : सीकर जिले की एक युवती को ब्लैकमेल करके एक युवक ने उसकी सगाई तुड़वा दी। युवती करीब 6 साल पहले अपने दोस्त की एक शादी समारोह में गई थी, वहां युवक से मुलाकात के बाद वह उसके साथ कई साल तक साथ रही। युवती जब घर आ गई और उसके परिवार ने उसकी सगाई कर दी तो आरोपी ने उसके फियोंसे को मोबाइल फोन कर अपने व युवती के साथ रहने के बारे में बताया और उसकी सगाई तुड़वा दी। अब युवती ने शनिवार को आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
