राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित स्कूल व्याख्याता-कोच सीधी भर्ती परीक्षा का टोंक जिले में समापन हो गया। जिले में यह परीक्षा 31 मई से 5 जून तक आयोजित की गई थी। शुक्रवार को आखिरी दिन 3 विषयों (संस्कृत, फिजिक्स व मैथ्स ) के पेपर हुए। जानकारी के अनुसार- परीक्षा के लिए दो सेंटर बनाए गए थे। पहला सेंटर पीजी कॉलेज और दूसरा- कोठिनातमाम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया। इनमें 501 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन था। जिनमें 303 उपस्थित रहे। जबकि 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 60.48 प्रतिशत उपस्थिति रही। 482 अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर सुबह की पारी में 9 से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत व फीजिक्स विषय का पेपर हुआ। दो केंद्रों पर हुई संस्कृत परीक्षा में 1145 अभ्यर्थियों का पंजीयन था। परीक्षा में 653 उपस्थित व 482 अनुपस्थित रहे। यानि की 57.90 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। फीजिक्स विषय का एक केंद्र पर पेपर हुआ। जिसमें 262 अभ्यर्थियों में से 157 शामिल हुए। 105 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा में 59.92 प्रतिशत उपस्थिति रही। दोपहर बाद ढाई बजे से साढ़े 5 बजे तक हुई दूसरी पारी में मैथ विषय का पेपर हुआ।
