जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। कई इलाकों में दो से चार घंटे तक बिजली नहीं आएगी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। सुबह 7:00 बजे से लेकर सुबह 11:00 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद 11 केवी देवलिया फीडर, नांदड़ा फीडर, बालाजी फीडर, बनाड़ फीडर एवं इन फीडरों से सम्बंधित सभी गांव यथा देवलिया, बांवरला, नांदड़ा कलां, नांदड़ा खुर्द, सोढेर की ढाणी, बनाड़, सिद्धार्थ नगर और आसपास का क्षेत्र । सुबह 10 से 12 बजे यहां रहेगा पावरकट 11 केवी भदवासिया फीडर से जुड़े भदवासिया मेन रोड, बीचलावास, संत रविदास कॉलोनी, भदवासिया बेरेवाला और आसपास का क्षेत्र।
