जैसलमेर में हुए भीषण बस अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा अभी भी थम नहीं रहा है। घटना के डेढ़ महीने बाद आज (30 नवंबर) को एक और घायल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया है। 14 अक्टूबर को हुए हादसे में उबेदुला(50) पुत्र सुमार खान भी गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका जोधपुर स्थित एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इस बीच आज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उनकी मौत हो गई। वे उबेदुला पोकरण स्थित गोमट गांव के रहने वाले थे। उनके निधन के बाद परिजन शव को उनके पैतृक गांव गोमट लेकर आए, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिवार में 5 बेटियां और पत्नी
उबेदुला (50) केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जैसलमेर में सीनियर टेक्निकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। वे जैसलमेर से पोकरण इसी बस में आते-जाते थे। परिवार में 5 बेटियां और पत्नी है। 3 पॉइंट में समझिए हादसा AC सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट थी वजह
हालांकि फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट के अनुसार- बस में आग लगने का मुख्य कारण एयर कंडीशनिंग (AC) सिस्टम में हुआ शॉर्ट सर्किट था। यह भी सामने आया कि बस में सुरक्षा मानकों, जैसे आपातकालीन निकास (emergency exit) और फायर डिटेक्शन सिस्टम (FDSS), की भारी कमी थी। सरकार ने घटना के तुरंत बाद मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की थी और बस के मालिक व बॉडी बनाने वाले वर्कशॉप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। …………………. बस अग्निकांड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… उपमुख्यमंत्रीजी, आपके बस में बिना चढ़े सुरक्षा गारंटी चाहिए:21 लाशें पूछ रही हैं उन हत्यारों को सजा कब, जो न सरकार को जानते हैं, न सिस्टम को जलती बस से कूदकर दौड़े थे पैसेंजर्स,जले हुए बैठे रहे;VIDEO:महिला चिल्लाई यहां एक लेडीज है, पहले उन्हें ले जाओ, हिम्मत करो एम्बुलेंस तक तो चलो आग का गोला बनी बस, हाथ जोड़कर यात्री बोले-बचा लो:ग्रामीण पानी के टैंकर लेकर दौड़े, रोती रहीं महिलाएं; देखें हादसे की 13 PHOTOS 5 दिन पहले खरीदी थी बस, आग का गोला बनी:275-किमी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 घायलों को जैसलमेर से जोधपुर भेजा, एक की रास्ते में मौत क्यों मौत की वजह बन जाती हैं स्लीपर बस?:पतली गैलरी हादसे के वक्त भागने का मौका नहीं देती, चीन 13 साल पहले कर चुका बैन आग लगते ही लॉक हो गया था बस का दरवाजा:चश्मदीद बोला-आर्मी ने JCB से गेट तोड़ा, अंदर लाशें थीं; नॉर्मल बस AC में मॉडिफाई थी
