भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि का मामला सामने आया है। जिले के सम थाना इलाके में लखमनों की बस्ती के पास ग्रामीणों को झाड़ियों में एक क्वाड कॉप्टर ड्रोन गिरा मिला। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) और थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच काले रंग का ड्रोन पड़ा देखा। इसके प्रोपैलर टूटे हुए थे और वायरिंग बाहर निकली हुई थी। पहले तो लोगों ने इसे किसी का खिलौना समझा, लेकिन करीब से देखने पर यह हाई-पावर बैटरी वाला ड्रोन निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उड़ान के दौरान क्रैश होकर नीचे गिरा
मौके पर पहुंचे जवानों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि यह क्वाड कॉप्टर टाइप का कस्टम-बिल्ट ड्रोन है। इसमें बड़ी क्षमता की लिथियम-पॉलीमर बैटरी लगी हुई है। ड्रोन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्रोन उड़ान के दौरान क्रैश होकर नीचे गिर गया। ड्रोन पर किसी प्रकार की पहचान संख्या, कैमरा मॉड्यूल या ब्रांडिंग नहीं मिली है, जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इसे संदिग्ध मान रही है। BSF और पुलिस कर रही ड्रोन की जांच
फिलहाल BSF और पुलिस टीम जांच कर रही है कि ड्रोन किस दिशा से आया। क्या यह सीमा पार से भेजा गया था, क्या इसे निगरानी, तस्करी या अन्य किसी अवैध गतिविधि के लिए उपयोग में लाया जाना था। साथ ही आसपास के इलाके में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिससे कोई अतिरिक्त उपकरण या जानकारी मिल सके। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से गहन जांच कर रही है। खेत में गिरा था भारतीय वायुसेना का UAV ड्रोन
इससे पहले 20 नवंबर को जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन मिला। रामगढ़ में नहरी इलाके के खेत में यह गिरा था। सूचना के बाद पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जांच में सामने आया कि यह UAV ड्रोन भारतीय वायुसेना का था, जो तकनीकी खराबी के कारण खेत में गिर गया। UAV अपने नियमित अभ्यास उड़ान पर था। पूरी खबर पढ़ें पाकिस्तान ड्रोन और एजेंट से कैसे जुटाता है जानकारी?
एक्सपर्ट के अनुसार युद्ध के समय हर छोटी से छोटी जानकारी दुश्मन देश के लिए महत्वपूर्ण होती है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी सीमावर्ती क्षेत्रों में हर तरह की जानकारी जुटाती है। सरहदी इलाकों में जासूसी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. जैसलमेर में बॉर्डर से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:ISI को भेज रहा था सेना से जुड़ी सूचनाएं; ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दी थी जानकारियां राजस्थान की सीआईडी इंटेलिजेंस ने जैसलमेर में बॉर्डर से पाकिस्तानी जासूस हनीफ खान को गिरफ्तार किया है। हनीफ खान पैसों के लालच में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। (पढ़ें पूरी खबर) बॉर्डर पार करने 2000 KM दूर जैसलमेर पहुंचा युवक:बोला- सऊदी अरब जाना चाहता था, वीजा नहीं मिलने पर ये प्लान बनाया जैसलमेर में बॉर्डर के पास पकड़े गए पश्चिम बंगाल के युवक लालचंद ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। 10 दिन में 2000 किमी सफर कर जैसलमेर पहुंचा। लालचंद अरब देशों में जाना चाहता था। उसे वीजा नहीं मिला तो उसने जैसलमेर के रास्ते पाकिस्तान और वहां से अरब देशों में जाने का रास्ता चुना। (पढ़ें पूरी खबर)