बीकानेर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में ट्रेनिंग के दौरान हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ट्रैक पर दौड़ने से पहले ही वे बेहोश होकर गिर पड़े। साथियों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल देशराज शर्मा (42) जयपुर के रहने वाला थे। वे जयपुर कमिश्नरेट में तैनात थे। 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए बीकानेर गए थे। हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ था। इसी को लेकर बीकानेर में ट्रेनिंग थी। बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया- घटना पीटीएस में शनिवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुई। आज 2 किलोमीटर की रेस में वे हिस्सा लेने वाले थे। दिगपाल सिंह ने बताया- शव को PBM हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। देशराज के परिजन को सूचित किया गया। हाल ही हुआ था प्रमोशन दिगपाल सिंह ने बताया- देशराज हाल ही में कॉन्स्टेबल से हेड कॉन्स्टेबल के तौर पर प्रमोट हुए थे। ट्रेनिंग के लिए बीकानेर भेजा था। यह भी बताया जा रहा है कि जब साथी उन्हें हॉस्पिटल ले गए, तब उनकी आंख और नाक से खून बह रहा था। ऐसे में ब्रेन हेमरेज की बात भी कही जा रही है। बाकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत का कारण क्या रहा। यह जानकारी है जरूरी.. यह खबर भी पढ़ें क्या हार्ट अटैक से हुई 2 युवा वैज्ञानिकों की मौत?:डॉक्टर्स के कारण शक गहराया, DRDO के बड़े और सीक्रेट प्रोग्राम से जुड़े थे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के 2 साइंटिस्ट की मौत का एक ही पैटर्न है। पहले लखनऊ (यूपी) और अब अलवर में वैज्ञानिक की अचानक मौत हो गई, अब दोनों साइंटिस्ट की मौतें मिस्ट्री बन गई हैं। (पढ़ें पूरी खबर)