राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में खिलाड़ियों के सिलेक्शन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को RCA ऑब्जर्वर कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी और सिलेक्शन कमेटी के जाकिर हुसैन ने राजस्थान अंडर 16 टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार 20 खिलाड़ियों को राजस्थान अंडर 16 कैंप के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है। जिनमें से टॉप 15 को टीम में जगह दी जाएगी। जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों ने एडहॉक कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोला राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से टीम जारी करने के कुछ देर बाद ही जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों ने एडहॉक कमेटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मौजूदा कमेटी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के काफी खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने जिला और चैलेंजर दोनों टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन उन खिलाड़ियों को नजर अंदाज कर एडहॉक कमेटी और ऑब्जर्वर कमेटी ने अपने जिलों के खिलाड़ियों के साथ सिर्फ सिफारिश के आधार पर आने वाले खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी है। जबकि नियमों के तहत सिलेक्शन कमेटी में कोई भी जिला संघ का पदाधिकारी बैठ ही नहीं सकता है। लेकिन राजस्थान क्रिकेट संगठन में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है, कि जिला संघ के पदाधिकारी अपने जिलों के खिलाड़ियों को प्रमोट करने के लिए नियमों के विपरीत सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में बैठ जमकर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अच्छे खिलाड़ियों को प्रमोट करना मेरा काम- सिंघवी ऑब्जर्वर कमेटी के सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने कहा कि अच्छे खिलाड़ियों को प्रमोट करना मेरा काम है। मुझे एडहॉक कमेटी ने यही जिम्मेदारी दी है। उसी आधार पर काम कर रहे हैं। टीम में खिलाड़ियों का सिलेक्शन सिलेटर्स द्वारा किया गया है। जिस पर ऑब्जर्वर कमेटी के सदस्यों की बहुमत के आधार पर सर्व सम्मति है।
राजस्थान अंडर 16 टीम के लिए सेलेक्ट खिलाड़ी
