राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में जारी सियासी उठा पटक असर अब खिलाड़ियों पर नजर आने लगा है। टीम में लगातार हो रहे बदलाव और खराब खिलाड़ियों के सिलेक्शन के बाद राजस्थान की टीम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के दो अहम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित पुरुषों की अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में राजस्थान को उत्तर प्रदेश ने हराकर फाइनल में जगह बना ली। जबकि महिलाओं की अंडर-23 टी – 20 ट्रॉफी में बंगाल ने राजस्थान को 71 रन पर ऑल आउट कर 59 रनों से करारी शिकस्त दी। मुंबई में खेले गए बीसीसीआई अंडर-23 एकदिवसीय ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट खोकर 239 का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से करण लांबा ने 65 रन, रोहन राजभर ने 52 रनों की पारी खेली। उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों में अंकुर शर्मा ने 19 रन देकर 3 विकेट, विजय कुमार ने 37 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उत्तर प्रदेश ने शानदार बल्लेबाजी की जवाब में उत्तर प्रदेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 41 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यूपी के जाकिर मोहसिन ने 108 रन की शतकीय पारी खेली। जबकि स्वास्तिक ने 65 रन और प्रशांत ने नाबाद 34 रन बनाए। राजस्थान की ओर से चेतन शर्मा ने 83 रन देकर 3 विकेट, गणेश सुथार ने 52 रन देकर 1, हिमांशु नेहरा ने 35 रन देकर 1 विकेट लिया। वहीं नागपुर में चल रही बीसीसीआई अंडर-23 महिला टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले में आज बंगाल ने राजस्थान को 59 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल ने 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए।टीम के लिए प्रतिभा ने 52 रन, सुजाता ने 38 रन की अहम पारी खेली। राजस्थान की गेंदबाजी में शानू ने 15 रन देकर 3 विकेट, ऋतु ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए। राजस्थान की टीम 71 रन पर आउट हुई लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम सिर्फ 71 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से याना ने नाबाद 15, चंद्र ज्योत्सना ने 14 रन बनाए। बंगाल की गेंदबाज रूपल ने 21 रन देकर 4 विकेट, पायल ने 11 रन देकर 3 विकेट लेकर राजस्थान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखेर दी। टीम में लगातार किया जा रहा बदलाव दरअसल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी द्वारा लगातार पुरुष अंडर 23 टीम में बदलाव किया जा रहा था। फाइनल मुकाबले में भी टीम के बैटिंग लाइनअप को बदल दिया गया। जिसकी वजह से राजस्थान की टीम के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए और टीम सिर्फ 239 रन का स्कोर बना सकी। वहीं राजस्थान महिला अंडर 23 टीम बंगाल के साथ हुए मुकाबले में बुरी तरह से हारी। टीम के 8 बल्लेबाज 10 रन के आंकड़े को भी पर नहीं कर सके। इसके बाद 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सिर्फ 71 रन पर ऑल आउट होकर 59 रनों से हार गई। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े जिला संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा हालात के लिए एडहॉक कमेटी जिम्मेदार है। टीम में खिलाड़ियों के लगातार बदलाव के साथ ही नॉन परफॉर्मर खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह देना टीम की बड़ी गलती साबित हुआ। वहीं महिला टीम में सिलेटर्स द्वारा खिलाड़ियों का गलत सिलेक्शन टीम की हार की प्रमुख वजह रहा। एक और जहां पुरुष टीम में लगातार बदलाव किए जा रहे थे। वहीं महिला टीम में खराब प्रदर्शन के बाद भी खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा गया। जिसकी वजह से टीम अब तक 4 में से 3 मैच हारकर चुकी है। जिससे देशभर में राजस्थान का नाम खराब हुआ है।